निकाय चुनाव : दूसरे चरण में बलिया सहित प्रदेश के 38 जिलों चुनाव आज




सूबे के सात ननि, 95 नपा व 267 नपं सीटों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान

…और मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

बलिया। यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 38 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। बलिया में भी मतदान के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। वोटिंग की शुरूआत में ही मतदाताओं का उत्साह देखा जा रहा है।
जनपद की दो नगर पालिका बलिया और रसड़ा के अलावा चितबड़ागांव, बिल्थरारोड, नगरा, रतसरकलां, सिकन्दरपुर, मनियर, बांसडीह, रेवती, सहतवार, बैरिया नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए सुबह सात बजे से कुल 423 बूथों पर मतदान शुरू है।

जिले की 12 निकायों में 134 चेयरमैन और 815 सभासद पद के प्रत्याशी हैं, जिनके किस्मत का फैसला 3 लाख 46 हजार 737 मतदाता 949 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
जनपद के मतदाताओं में 186706 पुरुष व 160031 महिलाएं शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारी है।
दूसरे चरण में कुल नौ मंडलों के 38 जिलों में से मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में मेयर पद के लिए वोटिंग हो रही है। सात नगर निगम में कुल 83 मेयर पद के उम्मीदवार व पार्षद के 581 पद के लिए 3840 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

आज इन जिलों में है मतदान..
मेरठ मंडल: मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद।
बरेली मंडल: बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत।
अलीगढ़ मंडल: हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़।
कानपुर मंडल: कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इाटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात।
चित्रकूट मंडल: हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा।
अयोध्या मंडल: अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी।
बस्ती मंडल: बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर।
आजमगढ़ मंडल: आजमगढ़, मऊ, बलिया।

नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत जनपद-बलिया

9 बजे तक- 11.10 %

बलिया- 8.86
रसड़ा- 12.63
चितबडागांव- 10.86
नगरा- 7.16
बेल्थरा- 11.10
सिकंदरपुर- 11.14
मनियर- 14.14
बांसडीह- 8.48
सहतवार- 9.24
रेवती- 13.08
बैरिया- 12.90
रतसर कलां- 11.93

नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत जनपद-बलिया

11 बजे तक- 23.7 %

बलिया- 19.21
रसड़ा- 27.15
चितबडागांव- 29.91
नगरा- 21.38
बेल्थरा- 30.49
सिकंदरपुर- 25.68
मनियर- 23.59
बांसडीह- 25.72
सहतवार- 25.78
रेवती- 25.82
बैरिया- 24.81
रतसर कलां- 23.39

नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत जनपद-बलिया

01 बजे तक- 35.82%

बलिया- 31.02
रसड़ा- 38.13
चितबडागांव- 44.20
नगरा- 31.52
बेल्थरा- 44.33
सिकंदरपुर- 38.66
मनियर- 32.81
बांसडीह- 37.26
सहतवार- 40.90
रेवती- 38.71
बैरिया- 36.83
रतसर कलां- 35.41




Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!