नगरपालिका बलिया अनारक्षित, रसडा पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित




बलिया। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जनपद में दो नगर पालिका तथा 10 नगर पंचायतें हैं। बलिया नगर पालिका को जहां अनारक्षित किया गया है। जबकि नगरपालिका परिषद रसड़ा को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
इसी प्रकार अब नगर पंचायतों की बात करें तो नगरा अनुसूचित जाति महिला, बैरिया महिला, चितबडागांव अनारक्षित, सिकंदरपुर पिछडा वर्ग, रतसरकला पिछडा वर्ग, रेवती अनारक्षित, बांसडीह अनारक्षित, मनियर अनुसूचित जनजाति महिला, बेल्थरारोड पिछडा वर्ग महिला व सहतवार नगर पंचायत को अनारक्षित किया गया है।

इनसेट…
किसी के चेहरे पर मुस्कान, तो कई मायूस

बलिया। गुरुवार की शाम आरक्षण सूची जारी होते ही किसी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई तो कोई मायूस बैठ गए। दरअसल निकाय चुनाव को लेकर पिछले एक वर्ष से हलचल तेज हो गई थी, विभिन्न अवसरों पर संभावित प्रत्याशियों ने एडवांस में पोस्टर बैनर भी लगा दिए थे। लेकिन ऐन वक्त पर आरक्षण सूची को लेकर निकाय चुनाव में लगी ब्रेक के बाद हर किसी को आरक्षण सूची का इंतजार था। लेकिन अब वह इंतजार भी खत्म हो गया।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!