मौसेरे भाई ने बहन के रिश्ते को किया कलंकित, अब गया जेल..

बलिया। कलयुगी दरिंदे ने भाई- बहन के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। मौसेरे भाई द्वारा दुष्कर्म की खबर मिलते ही चहुंओर थू-थू होने लगी। यह घिनौना कृत्य मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी को मनियर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। कोर्ट में सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। युवक ने जिस तरह घटना को अंजाम दिया, उसे सुनकर लोग दंग हैं। आरोपी भाई मंगल देव यादव उर्फ साधु निवासी कंसपुर दियारा शहर कोतवाली बलिया का मनियर थाना अंतर्गत एक गांव में मौसी का घर है। उसका वहां आना-जाना था। वहां से उसने अपने मौसेरे भाई की बाइक 27/3/2022 को मांग कर ले गया, लेकिन उसे वापस नहीं किया। इस संबंध में पीड़ित युवक ने मनियर थाने में 03/04 /2022 को तहरीर दिया है। लेकिन पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। फिर मंगल देव ने अपनी मौसेरी बहन का झांसे में लेकर उसी बाइक पर बैठाकर 06/05/2022 को अगवा कर लिया। तब युवती के भाई द्वारा पुनः तहरीर 13/5/ 2022 को मनियर थाने में दी गई। पीड़ित युवक का आरोप है कि बहन का अपहरण कर उसकी इज्जत भी लूटी गई है। इस प्रकरण में शुरुआत में मनियर पुलिस ने कोई सहयोग नहीं किया। लेकिन मामला तूल पकड़ते ही अपहरणकर्ता के विरुद्ध मनियर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। शनिवार को अपहर्ता को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। युवक मंगल देव यादव को धारा 366 ,506, 406 ,376 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!