एनडीए पूंजिप​तियों का कर्जा माफ करती है, हम गरीबों का माफ करेंगे- संग्राम सिंह





बांसडीह में इंडिया गठबंधन की मीटिंग में सपा विधायक ने भरी हुंकार

बांसडीह। लोकसभा 2024 चुनाव का आगाज हो चुका है। सभी राजनीतिक दल चुनावी कसरत शुरू कर दिए हैं। एक तरफ एनडीए सत्ताधारी है, तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने पूरी तरह से ताकत झोंक दिया है। इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त बैठक बांसडीह के आदित्य मैरिज हॉल में आयोजित हुई। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व फेफना से विधायक सग्राम सिंह यादव रहे। इस दौरान विधायक ने जमकर हुंकार भरी।
बता दें कि बलिया में दो संसदीय क्षेत्र है। जिसमें सलेमपुर लोकसभा से इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने रमाशंकर राजभर ( विद्यार्थी ) को प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि बलिया संसदीय सीट से इंडिया गठबन्धन ने उम्मीदवार अभी तक नहीं दिया है। लोकसभा बलिया में फेफना विधानसभा पड़ता हैं, जहां से विधायक संग्राम सिंह यादव हैं। जिन्हें सपा ने जिलाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी है। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के बांसडीह में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राहुल गांधी ने यह घोषणा किया है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्नि वीर योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। हिंदुस्तान के प्रत्येक गरीब महिलाओं के खाते में 8500 महीना उनके बैंक के अकाउंट में डाल दिया जाएगा।
यह सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। यह उद्योगपतियों का तो पैसा माफ करती है। लेकिन गरीबों का पैसा माफ नहीं करती। आज लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। किसानों के लिए हम एमएसपी लाएंगे। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा की सरकार फिर दोबारा सत्ता में आ गई, तो संविधान को बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सलेमपुर से वर्तमान सांसद के पिता चार बार और दो बार यह भी रह चुके हैं। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में कोई विकास कार्य नही हुआ। भाजपा के दो सांसद संविधान बदलने की बात कर चुके हैं।
कहा कि रूस और चीन के तर्ज पर यहां पर भी चुनाव होने लगेगा। इलेक्टरल बॉन्ड के नाम पर या सरकार दुनिया की सबसे घोटालेबाज सरकार साबित होगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा इंडिया गठबंधन 2024 में सरकार बनाएगी । यह सरकार केवल जुमलेबाजी में व्यस्त है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम बहादुर सिंह, यशपाल सिंह, आशीष सिंह, अनिल राय, बीरबल राम, रंजीत चौधरी, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ,उमेश मिश्र,उपेन्द्र सिंह,रमेश वर्मा,अनिल यादव,फागु यादव, छोटक राजभर, अरविंद यादव, आदि रहे। अध्यक्षता उदय बहादुर सिंह तथा संचालन चन्द्रशेखर यादव ने किया।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!