बलिया। गर्भवती महिलाएं भी अब कोरोनारोधी टीका लगवा सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को यह टीका लगना पिछले कई दिनों से शुरू भी हो गया है। ऐसी अब महिलाएं प्रसव से पहले से टीका लगवा सकती हैं। इस संबंध में शासन की ओर से गाइडलाइन जारी हो चुका है। इसके बाद बलिया में भी जिले भर के टीकाकरण केंद्रों को स्थानीय स्तर पर निर्देश जारी हो चुके हैं। हालांकि जानकारी के अभाव में गर्भवर्ती महिलाएं अभी कम संख्या में ही आ रही हैं। इसके प्रसार और प्रचार की आवश्यकता है।