उसने जहर खाकर दे दी जान..
बलिया। मां की फटकार से नाराज़ बेटे ने जहर खा लिया। उसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार दोकटी थाने के रामनगर गांव निवासी दीपक यादव (18) ने मां की डॉट के बाद जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत जिला चिकित्साल में हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के पिता बिशुन देव यादव बाहर नौकरी करते हैं। उन्होंने घर खर्च के लिए पैसे भेजे थे। दीपक ने वो पैसे खर्च कर दिए थे। इसे लेकर उसकी मां ने उसे डांटा था। फलस्वरूप वह नाराज होकर जहर खा लिया। परिजन उसे सोनबरसा अस्पताल पहुंचाए, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक का छोटा भाई सोनू यादव (14) एक महीना पहले धनुष यज्ञ मेले से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी बीच बड़े भाई ने जहर खाकर जान दे दी।