बलिया। एक पांच साल के मासूम की अंदरग्राउंड में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते -खेलते मकान के नीचे बने अंदरग्राउंड तक चला गया। वहां बारिश का पानी जमा था। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसल कर गिरने से वह पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवार वालों को काफी देर बाद हुई, तो घर में मातम छा गया।
रसड़ा नगर के भगत सिंह मोड़ निवासी देवेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र देवेश रविवार की दोपहर मकान में बने अंदरग्रांउड में डूब गया। दिनेश को नीचे जाते किसी ने नहीं देखा था। कुछ समय बाद परिजन उसकी तलाश किए तो वह पानी में डूब चुका था। परिजनों ने उसे तत्काल रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर मासूम की मौत की जानकारी होते परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
..