बलिया। भाजपा नेता के एक करीबी की बोलेरो को बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

गड़वार गांव में बुधवार की रात दरवाजे के पास खड़ी बोलोरों को अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आस-पास के लोगों के सहयोग से जबतक आग पर काबू पाया गया। तबतक बोलेरो पूरी जल चुकी थी। मौके पर पहुँची पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। किसी पुरानी दुश्मनी का अंदेशा जताया जा रहा है। मौके से पेट्रोल का गइलेन बरामद हुआ है।
भाजपा नेता मन्नू सिंह के अत्यंत करीबी अमित सिंह के बड़े भाई अजीत सिंह प्रतिदिन की तरह अपनी बेलोरो दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गए। रात को एकाएक हल्ला सुनकर बाहर निकले तो बोलोरों से आग की लपटें निकल रही थी। आस-पास के लोगों की मदद से जबतक आग पर काबू पाया जाता, तबतक बोलोरों जल चुकी थी। मौके पर पहुँची गड़वार पुलिस मौका मुआयना के बाद जांच में जुट गई।