मृत कृषकों के आश्रितों के खाते में एक करोड़ दस लाख की भेजी गई धनराशि

बलिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनुदान संख्या- 52 के लेखाशीर्षक- 2235 सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण- 60 अन्य सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम-110 अन्य बीमा योजनाएं 06- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के खातेदार/सह खातेदार कृषकों की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अनाच्छादित अवधि के दावों का भुगतान 42-अन्य व्यय के अंतर्गत निम्न मृतक कृषकों के वारिसों के खाते में ईपेमेंट के माध्यम से भुगतान भेजा गया है। मृतक कृषकों के वारिसों के नाम तहसील बांसडीह में पूजा देवी, तहसील बैरिया रिंकू देवी, तहसील बांसडीह पन्ना देवी, अनीता देवी, सरोज सिंह, तहसील रसड़ा सुनीता सिंह, सुमेर कुमार, सुनील कुमार, तहसील बेल्थरारोड़ राजपति देवी, तहसील रसड़ा देवमुन्नी देवी, सोनू कुमार, विनोद कुमार, तहसील बेल्थरारोड़ शीला देवी, संगीता देवी, कोशीला देवी, तहसील बैरिया कमलावती देवी, सुमन देवी, तहसील बेल्थरारोड़ रंभा देवी, सिंहपुर कुसुम देवी, अंबिया, तहसील बैरिया कलावती देवी, सिंहपुर गायत्री देवी, तहसील बैरिया शांति देवी, सिंहपुर हेमंती देवी व तहसील रसड़ा कंचन देवी इन सभी के खाते में कुल एक करोड़ दस लाख रुपये भेजा गया है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!