टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना अंतर्गत करनी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी टेंपो में सवार होकर करनई के तरफ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक टेंपो चालक नशे की हालत में चूर था। अचानक पेट्रोल पंप के पास डिवीएस पैलेस हाल के सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टेंपो ने टक्कर मार दिया। जिस कारण टेंपो में सवार लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जिसमें से ओमप्रकाश 24 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद्र करनई निवासी की मौत हो गई। अनामिका सिंह निराला नगर निवासी राजेश सिंह करनई निवासी सुमित्रा देवी करनई निवासी शिवानंद सिंह आराजी परसिया निवासी सुशील करनई निवासी गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल बलिया में जारी है। सूचना मिलने पर मौके पर सुखपुरा थाने के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह पहुंचे। मौत से जिला अस्पताल में कोहराम मचा हुआ है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!