दुष्कर्म के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद





बलिया। दुबह़ड़ थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया। इस संबंध में सोमवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया। पुलिस की माने तो दुष्कर्म के मामले दर्ज मुकदमें का वांछित अभियुक्त निर्भय साहनी पुत्र राम प्रवेश साहनी निवासी रुकूनपुरा थाना बाँसडीह को थाने के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह ने मुखबीर की सूचना पर बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के लिए चालान कर दिया।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!