गाजीपुर। नालंदा (बिहार) के खुदागंज थाने के पंचमहल गांव से सरायकेला में सरिया लदे ट्रक के चालक की हत्या कर लूट के आरोपी तथा इनामी बदमाश को गहमर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्ताार करने में सफलता पाई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ इनामी श्रवण कुमार उर्फ छोटू यादव को घेराबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि आठ जुलाई को सरायकेला से सरिया लदा ट्रक लूटकर चालक की हत्या कर शव को झारखंड के रांची में फेंककर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 22 जुलाई को हल्की मुठभेड़ के दौरान विश्वजीत उर्फ भोला गिरफ्तार कर ट्रक मय सरिया बरामद कर लिया था। इस घटना में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए गहमर पुलिस बिहार पहुंची और 15 हजार के ईनामियां को पकड़ कर ले आई। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी ,निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ,का. छोटू राय,का. सद्दाम हुसैन ,हेका आशुतोष सिंह तथा का चन्द्रमणि त्रिपाठी रहे।