“आप” के जिलाध्यक्ष सुशांत राज को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

अग्निपथ के विरोध में ‘आप’ के युवा प्रकोष्ठ ने विरोध- प्रदर्शन का किया था ऐलान
बलिया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। शनिवार की देर रात बांसडीह क्षेत्र स्थित उनके गांव व शहर के विवेकानंद कालोनी में पुलिस ने छापेमारी की। अग्निपथ के विरोध में ‘आप’ की युवा प्रकोष्ठ ने आज रविववार को विरोध- प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
आम आदमी पार्टी ने अग्निपथ के विरोध में रविवार को विरोध- प्रदर्शन का ऐलान किया था। शहर का माहौल खराब न हो व शांति व्यवस्था कायम रहे। इसे देखते हुए पुलिस ने आप नेताओं को रोकने का प्रयास की। एक दिन पहले ही शनिवार को देर रात से ही पुलिस ने आप के जिलाध्यक्ष सुशांत राज को विवेकानंद कालोनी स्थित उनके आवास पर ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। आप के अन्य नेताओं की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। जिला मुख्यालय पर अधिक मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!