गांव से लेकर शहर तक अंबिका चौधरी का पग-पग पर स्वागत…
बलिया। “गम की परछाई न हो, तो खुशियों का क्या मोल, जो खुशियों में खो जाए, वो ना जाने वक्त का झोल..।” शनिवार को मौका था पूर्व कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी के बलिया आगमन का। पग-पग पर स्वागत के लिए लोग पलकों को बिछाए इंतजार कर रहे थे। उनके हाथों में फूल एवं मालाएं थी। सब अपने नेता का एक झलक पाने को बेताब थे। इसमें उनके कुछ पुराने साथी और मित्र भी थे। सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उनसे पहली मुलाकात हुई। आज हर लम्हा, हर स्थान और मिलने वाले लोग खास थे। लंबे समय बाद एक माला में पिरोने, रूठे दिलों को मनाने का अवसर मिला था, लेकिन समय कम था। स्वागत के बहाने अंदर की भावना लोगों के दिलों को स्पर्श कर गई। ऐसे में पुराने दोस्तों के चेहरे पर एक मुस्कान दिखाई दी।

प्रदेश की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले कद्दावर नेता अंबिका चौधरी के सपा में आने के बाद फेफना विधानसभा क्षेत्र में खलबली मची हुई है। पार्टी में आने के चंद दिनों बाद विस क्षेत्र में धमाकेदार स्वागत एवं वाहनों का रोड शो, उनका काफिला और कारवां देखकर सभी हैरान हैं। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में पूरे विधानसभा में जगह-जगह स्वागत कायक्रम ने कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करने के साथ ही उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। बलिया आगमन, जगह-जगह स्वागत के साथ ही एक छुपी ताकत का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव के आगाज की ओर इशारा कर रहा था। इस दौरान एनएच तक गांवों से पहुंची रैली, झंडे-डंडे और वाहनों का काफिला निष्क्रिय व बेजान सपा कार्यकर्ता को न केवल खड़ा कर दिया, बल्कि सक्रिय होने का संकेत दे गया। हर समय जरूरत के हिसाब से बोलने वाले और जनता की नब्ज को टटोल कर मर्ज को समझने वाले अंबिका चौधरी ने कई मंदिरों में मत्था टेका और मन ही मन जनता के लिए एक ही दरखवाज कि *तेरे सारे गम आज से मेरे हो जाएं, मुझे इस लायक बना दे भगवान कि मैं उन्हें खुशियां दे सकूं।

*हर लमहा यादगार बन जाता है, जब खुशियों का साज संग-संग गाता है।
तहे दिल से स्वागत है जिंदगी तेरा, खुशी हो या गम मुझे प्यारी है तेरी हर एक बेला।”
श्री चौधरी ने कई मंदिरों में माथा टेका। इसके बाद वह लोगों से मिलते-जुलते सायंकाल जिला मुखयालय पहुंचे। वहां से पार्टी कार्यालय होते हुए वह जिला पंचायत के सभागार में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपने दल एवं अपनों के बीच आकर बहुत खुश हूं। लोगों के अपार स्नेह को देखकर लगता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बलिया की सभी सीटों पर समाजवादी झंडा लहराएगा। जिले से ही नहीं प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के स्वागत में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, विरोधी दल के नेता रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक संग्राम यादव, सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय उर्फ कान्ह जी, जियाउद्दीन रिजवी, ,श्रीमती मंजू सिंह, जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, सुभाष यादव, छोटे लाल राजभर, ब्यास गोंड़, अरविंद गिरी, लक्षमण गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मिठाई लाल, साथी रामजी गुप्ता, डा विस्र] राम यादव, यशपाल सिंह, आद्या शंकर यादव, राजेन्द्र राजभर, बंशीधर यादव, मनोज सिंह, मदन राय, रविन्द्र यादव, कुबेर नाथ तिवारी, अनिकेत साहनी, रामेश्वर पासवान, जमाल आलम, राजेश पासवान, हरेन्द्र सिंह, विजय शंकर यादव, श्रीमती पुनिता सिंह सोनी, शैलेश सिंह, ममता चंद्र, अजय यादव, संतोष भारती, अकमल नईम खा, अजित मिश्र, कामेश्वर सिंह, अनिल राय, शशिकान्त चतुर्वेदी, जय प्रकाश यादव मुन्ना, बीरबल राम, जुबेर सोनू, जे. डी, जलालुद्दीन, श्रीमती मनोरमा सिंह, जगमोहन बिन्द, राकेश यादव ,हरेन्द्र गोंड़, एसएस. तिवारी, मंटू दुबे, अजय यादव, रामनाथ पटेल, सतेंद्र यादव, राजेन्द्र खरवार, बीरबल राम,मु. अलिल्लूलाह, ओपी. यादव, प्रभुनाथ पहलवान, सुनील पिंटू, बब्बलु खा, बदरू दूजा, जगमोहन बिन्द, इरफान अहमद, राम भरोसे, वीरेंद्र पासवान,आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।

इनसेट..
बलिया विधानसभा में नारद राय ने किया स्वागत
बलिया। फेफना विधानसभा के अंतिम छोर कपूरी में पहुंचे ही काफिला एवं जुलूस में शािमल लोगों ने कपिलेश्वरी भवारी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद काफिला बलिया विधानसभा में पहुंच गया। विस क्षेत्र के बार्डर पर ही पूर्व मंत्री नारद राय ने अंबिका चौधरी का जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़े बजने लगे। इसके बाद सैकड़ों बाइक सवार जुलूस में शामिल हो माल्देयपुर और बहेरी होते हुए सपा कार्यालय से होते हुए जिला पंचायत परिसर में पहुंचे। यहां पार्टी ने मुखय स्वागत समारोह आयोजित किया था।
