बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के थमनपुरा निवासी रवि शंकर दुबे की मृत्यु शनिवार की सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हो गई। रवि दुबे के मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। पांच भाइयों में सबसे छोटे रवि दुबे बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे। इनके बड़े भाई मणि शंकर दुबे की पिछले मई महीने में करोना से मृत्यु हो गई थी। परिवार के लोग अभी इस दु:ख से उबर ही नहीं पाए थे कि रवि दुबे के मौत से परिवार सदमे में है।

परिवार के लोगों ने बताया कि रवि दुबे अपना इलाज कराने के लिए दिल्ली बुधवार को गए थे, जहां अचानक शुक्रवार की सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के यमुना घाट पर ही किया गया।
