सपा मुखिया का दावा, यूपी में सपा की सरकार बनेगी…

लखनऊ। 2022 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। शनिवार को इटावा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में हर हाल में सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर अखिलेश ने वहां महिलाओं से राखी भी बंधवाई।
कहा कि उततर प्रदेश की जनता ने भाजपा को हराने का पूरा मन बना लिया है। अभी चुनाव में वक्त है, इस बीच सरकार विपक्ष के नेताओं के साथ बदनीयत से काम करेगी। देखा जाए तो पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। भाजपा अपने घोषणा पत्र के आधार पर कोई काम नहीं कर सकी है। हाल में हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव को सबने देखा है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को वहां पछाडऩे का काम किया है। सपा अपनी रणनीति के मुताबिक विस चुनाव में उतरेगी। सपा की रणनीति भाजपा को सतता से बेदखल करने की है, इसमें हम हर हाल में सफल होकर रहेंगे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!