.
.
प्रेमी को संबंधित धाराओं में किया चालान..
बलिया/नरहीं। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले प्रेमी- प्रेमिका ने 10 माह पूर्व गंगा नदी के पुल पर एक साथ जहर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद भरौली गंगा पुल के पास लावारिस हाल में युवक की बाइक खड़ी मिली थी। तब उनकी काफी खोजबीन की गई थी। पीड़ित परिजन गंगा नदी में डूबने की आशंका पर नदी एवं आसपास खोजबीन की। लेकिन कहीं अतापता नहीं चला था। अब दस माह बाद नरहीं पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को भरौली गोलंबर से बरामद कर युवक को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 16 जनवरी 2021 को नरहीं थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक और एक नाबालिग लड़की ने भरौली गोलंबर के पास गंगा नदी के तट पर शीशी में जहर पीने का वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल कर दिया था। वीडियो में जहर पीने के बाद गंगा नदी में कूदने की भी बात कही गई थी। लेकिन नदी में कई दिनों तक उनका कहीं अता- पता नहीं चला। वह पुल ही अपनी बाइक छोड़ लापता हो गए थे। इस मामले में लड़की के पिता ने नरहीं थाने में कुल्हाड़ियां गांव निवासी उपेंद्र गोड़ के खिलाफ नामजद तहरीर दिया था। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की। दस महीने बाद शुक्रवार को दस बजे भरौली गोलंबर के पास दोनों लड़के और लड़की को उपनिरीक्षक अजय यादव और महिला आरक्षी सहाना बानो ने दोनों को एक साथ बरामद कर लिया। प्रेमी को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया है।
.
.