बेल्थरारोड विधानसभा सीट से छट्ठू राम ने इत्मीनान से किया पर्चा दाखिल
बलिया। विधानसभा चुनाव- 2022 के मद्देनजर शुक्रवार को नामांकन के पहले दिन भाजपा के दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह एवं एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर नामांकन के पहले दिन कलेक्ट्रेट परिसर में बारकेडिंग एवं सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।
आराम से टहलते हुए, तो कोई दौड़ते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा। सूबे के खेल-कूद मंत्री रहे उपेंद्र तिवारी समय समाप्त होने से कुछ देर पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे और लोगों के समय बताते ही वह दौड़ने लगे। पूछे जाने पर बोले खेल मंत्री हूं, दौड़ना मेरे काम है।
शुक्रवार को उपेंद्र तिवारी विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इसलिए उन्हें पहुंचने में विलंब हो गया था।
उधर बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार छट्ठू राम अपने समर्थकों के साथ समय से कलेक्ट्रेट परिसर में पर्चा दाखिल करने पहुंचे और समय के भीतर ही उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया।
भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि जनता का रुझान इस बार भारतीय जनता पार्टी की तरफ है। इसलिए यहां से जीत सुनिश्चित है।