*जरायम की दुनिया के बेताज बादशाह व पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत* यह हेडिंग लगा दें…






*बेटे से अंतिम बातचीत का ऑडियो वायरल, बांदा जेल में बार-बार बेहोश होने की बात कही*
*माफिया किंग को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत्य घोषित*
*वर्ष 2005 से सजा काट रहा था मुख्तार, अलग-अलग मामलों में दो बार उम्रकैद की हुई थी सजा*
गाजीपुर। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत से पूर्व बेटे अब्बास अंसारी से हुई वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें माफिया किंग ने अपने स्वास्थ्य खराब होने एवं बार-बार जेल के अंदर बेहोश होने का जिक्र कर रहा है। पूर्वांचल के माफिया किंग मुख्तार अंसारी का 60 साल की उम्र में बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बांदा जेल में अचानक दूसरी बार तबीयत बिगड़ी और मुख्तार अंसारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जेल प्रशासन द्वारा शाम को मुख्तार अंसारी को जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
माफिया के निधन के बाद मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। डीजीपी मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में जानकारी मिलेगी। मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं। मुख्तार अंसारी 2005 से जेल में सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई है।
बताते चलें कि मुख्तार अंसारी को जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर बांदा के डीएम व एसपी जेल पहुंचे। उनके निर्देश पर मुख्तार को आनन -फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों की मानें तो पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के कारण दो दिन पहले भी मुख्तार अंसारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किए गए थे। आराम मिलने के बाद उन्हें पुणे माता जल भेज दिया गया था, लेकिन गुरुवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुनः मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया।
सनद रहे कि माफिया मुख्तार अंसारी पिछले कई सालों से बांदा जेल में बंद थे। उन्हें कई मामलों में न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी थी। उधर निधन की खबर सुनते ही अंसारी बंधुओं में शोक की लहर दौड़ गई। घर में रुदन-क्रंदन शुरू हो गया। उनके पैतृक गांव यूसुफपुर मुहम्मदाबाद के फाटक पर हजारों शुभचिंतकों एवं समर्थकों की भीड़ देर रात जुटी हुई है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे जिले में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड में कर दिया गया है।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!