जब सेवा निवृत्त हेडमास्टर से लिपट कर रोने लगी छात्रा..





मालती सिंह को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

बलिया। नौकरी का अंतिम हिस्सा सेवा निवृत्त होना होता है। स्टॉफ की तरफ से हर संभव कोशिश कर नौकरी के दौरान अच्छा करने की तैयारी होती है। ताकि रिटायर्ड होकर कर्मचारी अपने घर जाएं तो यादें बनी रहे। बलिया के एक विद्यालय का ऐसा वीडियो जिसे देखकर शायद आप भी भावुक हो जाएंगे। अब तक टीचर के सेवानिवृत्त होने व विदाई के वक्त बच्चों का वीडियो वायरल होते आपने जरूर देखा होगा। लेकिन बलिया जिले के बांसडीह तहसील अंतर्गत देवडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का नजारा कुछ और था। यह दृश्य देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीचर और बच्चों में रिश्ते कितने प्रगाढ़ होते हैं। एक तरफ बाजा बज रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक बच्ची अपने हेडमास्टर को पकड़कर रोते हुए देखी गई।

दरअसल शनिवार को बलिया के देवडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मालती सिंह सेवानिवृत्त हो गई। उसके विदाई समारोह के दौरान स्वागत में बाजा बज रहा था। वहां वीडियो में देखा गया, स्कूल परिसर में लोगों ने फूलमालाओं से लात कर सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका को विदाई दी। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बाजा बजाते समय बच्चे ड्रेस में खड़े रहे। एक छात्र साथ में एक व्यक्ति खुशी में नाच रहा था। इसी बीच पांचवीं कक्षा की पायल नामक छात्रा अपने रिटायर हेडमास्टर को पकड़ कर रो रही थी। छात्रा व हेडमास्टर का प्रेम देखकर निश्चित ही हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा।

विदाई समारोह में बोलते हुए सेवानिवृत मालती सिंह ने बताया कि मेरी नियुक्ति छह फरवरी 1992 को हुई थी। मैंने 32 साल बच्चों का भविष्य संवारने में दिया है। नए अध्यापकों के लिए संदेश देते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य होते हैं। गुरु शिष्य का नाता बड़ा ही पवित्र होता है। हमें नियमित रूप से विद्यालय जाने व अनुशासन में रहने से ही हमारी गरिमा रहेगी।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!