ग्राम विकास अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न



बैजनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष व मनोज बने जिलामंत्री..

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
गाजीपुर। ग्राम विकास अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदर ब्लाक के सभागार में संपन्न हुआ।

प्रत्येक विकास खंड से सैकड़ों की संख्या में ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं आज के समारोह के मुख्य वक्ता ओम प्रकाश यादव द्वारा संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने व प्रांतीय पदाधिकारियों को गुमराह करके कथित रूप से जिला कार्यकारिणी को भंग कराने व सोशल व प्रिंट मीडिया में तथाकथित परिषद के स्वयंभू अध्यक्ष से मिलकर मिथ्या खबर प्रकाशित कराने के लिए रामराज कुशवाहा पूर्व प्रांतीय प्रतिनिधि के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव रखा जाएगा।यह सदन में सर्व सम्मति से पारित होगा। सदन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि रामराज कुशवाहा से इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगा जाए। यदि एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो, जनपद इकाई से उनकी आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी जाए।नव निर्वाचित जिला मंत्री मनोज यादव ने रामराज कुशवाहा की संघ के विरुद्ध की गई साजिश को कर्मचारियों के प्रति घोर विश्वाशघात की संज्ञा दी।.मुख्य अतिथि के रूप में नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को शपथ दिलाने के बाद परिषद के जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने विश्वाश व्यक्त किया कि नवीन कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों में सदैव समर्पित रहेगी। समारोह की अध्यक्षता संघ के संरक्षक रामाधर राय ने किया। इसमें मुख्य रूप से अनिल मौर्य, अनिल सिंह , अखिलेश कुमार, राजनाथ पाल, जय प्रकाश पाल ,कमलेश जायसवाल, महताब आदि ने सम्बोधित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी व जिलामंत्री मनोज यादव ने सभी के प्रति आभार व धन्यबाद ज्ञापित किया।
0000
नव निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नांकित है।
0000
*बैजनाथ तिवारी- जिलाध्यक्ष।
*धनंजय कुमार -वरिष्ठ उपाध्यक्ष।
*मनोज यादव – जिला मंत्री।
*अखिलेश – कोषाध्यक्ष।
*चन्द्रिका प्रसाद – संगठन मंत्री।
*विनीत राय – प्रांतीय प्रतिनधि।
*शैलेन्द्र प्रताप सिंह- सन्युक्त मंत्री।



Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!