जनपद में आजः “पढ़े घटना-दुर्घटना एक नजर में…..”

प्रेमिका संग दो प्रेमी धराए, चालान
बांसडीहरोड।
थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान के पछे देर रात बाउंड्री परिसर में पुलिस ने दो युवकों के साथ एक युवती को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। एक युवती के साथ एक बाउंड्री परिसर में घुस गए। आस-पास के लोगों ने युवक-युवती को जाते देख लिया। जब कुछ देर तक तीनों नहीं निकले तो अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। एसओ सुनील लाम्बा ने बताया कि मामला प्रेम -प्रसंग का था। मौके से पकड़े गए तीन में से दो प्रेमी थे। दोनों युवकों को शांति भंग में चालान कर दिया गया।

आगे पढ़ें…

दीवार गिरने से कोचिंग जा रही बालिका जख्मी
मनियर। थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में सोमवार की सुबह ईंट की जर्जर दीवार गिरने से 15 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को घर वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मानिकपुर की रहने वाली सिमरन (15) पुत्री राजू सिंह सोमवार की सुबह साइकिल से कोचिंग जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक चाहरदीवारी की जर्जर दीवार अचानक भरभरा कर गिरने लगी। उसकी चपेट में आने से बालिका जख्मी हो गई। उसकी आवाज सुनते ही आनन- फानन में लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मनियर ले गए, जहां से बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आगे पढ़ें…

नदी में डूबने से युवक की मौत..
नवानगर।
बाढ़ में नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इस बीच घाघरा नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव के लोगों के अथक प्रयास से शव को खोज कर नदी से बाहर निकाला गया।
रविवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिसोटार निवासी गबुदन राजभर का 19 वर्षीय पुत्र दीपू शाम को शौच के लिए दियारा में गया था। शौच के बाद पानी छूने के लिए नदी के किनारे गया, इसी बीच पैर फिसलने के कारण नदी में जा गिरा और डूबने लगा। उसके साथ गए युवकों ने शोर मचाना शुरू किया। आस -पास मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर काफी समय तक युवक की खोजबीन की और युवक को पानी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

आगे पढ़ें…

मामूली विवाद में ईंट-पत्थर चले, कई, घायल, सड़क जाम
गड़वार।
थाना क्षेत्र के हजौली गांव में रविवार की देर शाम गाड़ी धोने को लेकर दो समुदायों में कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट, पत्थर एवं लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के लोगों ने वर्तमान प्रधान मिंटू राम के नेतृत्व में चोगड़ा-चिलकहर मार्ग स्थित हजौली चट्टी पर सड़क जाम कर दिया। गड़वार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया। एक पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया गया।
गड़वार के हजौली निवासी आजाद अपनी गाड़ी की धुलाई कर रहा था। इसका गंदा पानी बगल के रामबदन सिंह के मकान पर जा रहा था। उन्होंने पानी को रोकने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं के बाद ईंट, पत्थर व डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों से करीब छह दर्जन लोग जख्मी हो गए। एक समुदाय के लोगों ने वर्तमान प्रधान मिंटू राम के नेतृत्व में चोगड़ा-चिलकहर मार्ग स्थित हजौली चट्टी पर जाम कर दिया। गड़वार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया। पुलिस ने एक तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दी है। दूसे पक्ष से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। इससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आगे पढ़ें…

मकान पर गिरा पेड़, दो गंभीर
सुखपुरा।
सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी व बारिश के कारण क्षेत्र के भंवरपुर ग्राम पंचायत के सपहीं मौजे में एक विशाल पीपल का पेड़ मकान से सटे एक करकट सेट पर गिर गया। जिसमें बृजेश यादव (26) पुत्र शिवजी यादव एवं लीलावती (25) पत्नी राजकुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मलबे में दबे दोनों को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
….

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!