दुखदः रिटायर्ड इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत…

बलिया। चितबड़ागांव – मुहम्मदाबाद मार्ग पर शुक्रवार को चितबड़ागांव बाजार स्थित बजरंग कटरा के सामने कार ने बाइक सवार रिटायर्ड इंजीनियर राजकुमार सिंह (65) को धक्का मार दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
मृतकराजकुमार सिंह बिहार में लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर के पद से 2015 में रिटायर्ड हुए थे। वह अपने गांव उसरौली से आकर चितबड़ागांव में ही मकान बनाकर रहने लगे। यहां पर उनका एक कटरा भी है। सुबह मकान से अपने कटरे पर किसी काम से आए हुए थे। यहां से वे बाइक से निकल रहे थे कि तेज गति से बलिया की तरफ जा रही कार ने धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने बनारस रेफर कर दिया। बनारस जाते समय मोहम्मदाबाद के पास उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी छह पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं। पांच पुत्रियों की शादी हो गई है। एक पुत्री और दोनों बेटों का विवाहित अभी नहीं हुआ है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!