गाजीपुर। पूरा भारत देश 75 वां स्वाधीनता दिवस मनाया। इस कड़ी में गाजीपुर जनपद में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षण संस्थान एवं सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लहराया गया। कोरोना के साए में लोगों ने आजादी का पर्व जोश और जुनून के साथ मनाया। सभी स्वाधीनता दिवस के रंग में रविवार को पुलिस लाइन में एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने झंडात्तोलन कर शहीदों को नमन किया और पुलिसकर्मियों की सलामी ली। इस मौके पर भक्ति गीत बजते रहे। …ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी, ए वतन…ए वतन…, नन्ना मुन्ना राही हूं…., मेरे देश की धरती…, आई लव माई इंडिया…, जिस देश में गंगा बहती है…, सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका नहीं सकते…आदि देशभक्ति गीतों से पूरा गगन गूंज उठा।

इसी क्रम में पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम अपने आवास परिसर में सपरिवार ध्वजारोहण किया गया और वहां उपस्थित कर्मचारियों में मिष्ठान वितरित किया गया तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा वहां उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। महोदय द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता व अखण्डता को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

ध्वजारोहण में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया गया तथा हमारे देश को आजाद कराने वाले समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महोदय द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।