मंडलीय व्यायाम शिक्षक बने विनोद सिंह

मंडलीय विद्यालयी खेलों को गति देने की भी जिम्मेदारी

बलिया।‌‌ मंडलीय विद्यालयी खेलों के संचालन में जिले को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है । जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह को मंडलीय व्यायाम शिक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही मंडलीय क्रीड़ा समिति आजमगढ़ का सदस्य सचिव नामित किया गया है। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आजमगढ़ ने 28 जुलाई को जारी आदेश में वरिष्ठतम व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह को नामित करते हुए निर्देशित किया है कि जनपद की विद्यालयी खेलकूद गतिविधियों को पूर्ववत संचालित करने के साथ ही मंडलीय व्यायाम शिक्षक एवं सदस्य‌ सचिव के उत्तरदायित्वों का भी निर्वहन‌ करें। विदित हो कि विनोद कुमार सिंह वर्तमान में जिला व्यायाम शिक्षक हैं तथा स्पोर्टस काम्प्लेक्स बेसिक शिक्षा पर तैनात हैं‌। माध्यमिक शिक्षा परिषद व‌ बेसिक शिक्षा परिषद की खेल गतिविधियों को एक मंच पर लाने के लिए धर्मेंद्र सिंह व‌ विनोद कुमार सिंह ने लम्बा संघर्ष किया है। खो-खो खेल के अनुभवी प्रशासक व‌ ख्यातिलब्ध प्रशिक्षक के रूप में विनोद सिंह ने जनपद‌ को दो अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी देने के साथ ही दर्जनों राष्ट्रीय खिलाड़ी भी दिया है।
खेलों के विकास के लिए इनके संघर्षों, वरिष्ठता व खेल अनुभव‌ के आधार पर विनोद कुमार सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस उपलब्धि पर अभिमन्यु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुधा रानी तिवारी, डॉ जेपी शर्मा, अजय प्रताप साहू, नीरज राय, अरविंद कुमार सिंह, कनक चक्रधर, नीतू सिंह, भवानन्द शर्मा, चन्द्रभानु सिंह, पंकज दूबे आदि ने शुभकामनाएं दीं ।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!