विस चुनाव 2022 : अखिलेश यादव की “विजय रथ यात्रा” से सूबे की राजनीति में नयी हलचल..


बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव की कानपुर से हमीरपुर- जालौन की दो दिवसीय विजय रथ यात्रा ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। समाजवादी विजय रथ यात्रा को जनता के हर वर्ग से समर्थन मिला है। आवाम का उत्साहपूर्ण और स्वतः स्फूर्त समर्थन मिलने से प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा नेतृत्व आशंकित और हतोत्साहित दिखाई देने लगी हैं। यह बात समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय” कान्ह जी” ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।
उन्होंने कहा कि समाजवादी विजय रथ यात्रा के समर्थन में सड़कों पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि कई वर्षो में भी ऐसी भीड़ नहीं देखने को मिली थी।
देखा जाए तो अखिलेश यादव ने सन् 2022 में होने वाले विस चुनाव की निर्णायक शुरूआत कर दी है। विपक्ष में रहते हुए भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रति युवाओं में विशेष आकर्षण है।उनके प्रति जो निष्ठा है, उसका प्रत्यक्ष प्रमाण उमड़ते जनसैलाब में किसानों और गरीबों में आशा की किरण फूटती नजर आ रही है। क्योंकि भावी युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में तमाम चुनौतियों को परास्त करने की ताकत है। भाजपा अपनी संकीर्ण मानसिकता के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति चलाती है। लेकिन अखिलेश यादव किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं और वंचितों के विकास की बात करते हैं। लोगों की पीड़ा से अपने को जोड़ते हैं। महंगाई, रोजगार, आवास, शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने गरीब के दर्द पर मलहम भी लगाया। इससे जनसामान्य के बीच उनकी छवि अपने हमदर्द और सच्चे जन नेता की बनी है। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय” कान्हजी” का कहना है कि समाजवादी विजय रथ यात्रा से महज दो दिन में प्रदेश की राजनीतिक में खलबली मची है। अब जनता को इसका आभास हो गया है कि कल का दिन ऊर्जावान युवा नेता अखिलेश यादव का ही है। उनकी लोकप्रियता असीमित है। पार्टी और पार्टी के बाहर सर्वत्र उनके प्रशंसक है। डाॅ0 लोहिया और जयप्रकाश नारायण के विचारों को सामने रखते हुए आधुनिक युग के नए विजन को भी अपनाया है। जनता को साइकिल की रफ्तार पसंद है। उसके साथ उसकी उम्मीदें भी बंधी हैं। जनता को अब यह विश्वास हो चला है कि उनकी खुशहाली और तरक्की का हर सपना समाजवादी पार्टी के बहुमत में आने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से ही पूरा होगा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!