पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 181, 1076 को जानें..
गाजीपुर। जनपद में मिशन शक्ति के तहत किशोरी, युवती, महिला से लेकर विद्यालयवार छात्राओं को भी जागरुक करने का कार्य निरंतर चल रहा है। अनवरत चल रहे जागरूकता अभियान के कारण महिलाओं का आत्मबल काफी ऊंचा हुआ है। अब निडर हो महिलाएं मुश्किलों का सामना कर रही हैं और समय से पुलिस को सूचना भी दे रही हैं।

रेवतीपुर ब्लॉक के इंटर कालेज उतरौली में बुधवार को पुलिस ने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन के बारे में बताने के साथ ही आत्मरक्षा के कई उपायों की जानकारी दी। महिला कांस्टेबल आकांक्षा देवी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई उपाय बताए।

बोले निडर होकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 तथा 1098,181,1076 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा और सम्यक समाधान किया जाएगा। महिला पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया। छात्राएं निर्भीक होकर अपना काम करें। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओं को प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बालिकाओं से अपील की है कि आप लोग को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आप के मर्यादा को बचाने के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान प्रधानाचार्य अरूण कुमार पांडेय, रामाशीष शुक्ला, संजय पांडेय, जितेंद्र सिंह, राजेश पांडेय , शम्भु सिंह आदि रहें ।