पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभी

बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर ब्यासी निवासी दीनदयाल प्रसाद (55) की पत्नी हिरामुन्नी देवी ने अपने ही पति पर सुबह करीब छह बजे के आस-पास धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुचाया।

पति-पत्नी में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
बताते चलें कि शिवपुर दियर ब्यासी निवासी दीनदयाल प्रसाद (55) की पत्नी हिरामुन्नी देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि वह अपने ही पति पर धारदार हथियार से हमला कर दी। इसके बाद दीनदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनने के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद चीख पुकार शुरू हो गया। शोर सुनने के बाद परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए, चिकित्सकों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक विवाद का कारण नहीं पता चल सका है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!