बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर गांव में रविवार की शाम बाइक के धक्के से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस वृद्ध महिला को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के शाहमुहम्मदपुर निवासी शांति देवी (65) पत्नी कन्हैया शाह बाल्टी में मिट्टी लेकर घर जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक शांति देवी को पीछे से धक्का मारते हुए भाग निकला। बाइक के धक्के से शांति देवी सड़क पर दूर जा गिरी। घायल शांति देवी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति कन्हैया ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।