बलिया में 54.27 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान

जिले में 82 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में लॉक
बलिया। जिले की 7 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे तक कुल 54.27% मतदान हुआ। मतदान सकुशल संपन्न कराने के बाद पोलिंग पार्टियां वापस जिला मुख्यालय लौटीं। देर रात तक ईवीएम को जमा करने का कार्य जारी था। जिन मतदान कर्मियों का ईवीएम व कागजात जमा कर लिया गया उन्होंने राहत की सांस ली। जबकि जो देर रात तक कतार में खड़े थे वह परेशान थे।

बलिया नगर 53.68%,
बांसडीह- 52.97 %
रसड़ा- 56.01%
बेल्थरारोड- 55.65%
बैरिया- 48.10%
फेफना- 57.06%
सिकन्दरपुर- 57.34%


बता दें कि गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान समाप्ति के साथ ही 82 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में लॉक हो गई। यह मशीन 10 मार्च को खुलेगी। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान को लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखा गया। सातों सीटों पर 24,68,804 वोटरों को लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देनी थी। लेकिन शाम छह बजे तक 54.27 % ने मताधिकार का प्रयोग किया।

सुबह नौ बजे तक जिले में सिर्फ आठ फीसद लोगों ने मतदान किया। 11 बजे तक 21.85 फीसद वोट पड़ गए, लेकिन दोपहर एक बजे तक 36 फीसद लोगों ने मतदान किया, जबकि तीन बजे 46.50, पांच बजे 51.74 तथा छह बजे तक 54.27 फीसदी मतदान हुआ। इस तरह 2017 के सापेक्ष 0.17 प्रतिशत अधिक मतदान 2022 में हुआ है। यही नहीं, बैरिया तीसरी बार वोट करने में पिछड़ गया।

पल-पल की निगरानी करता रहा प्रशासन
जिले में सात विधानसभा क्षेत्रों में 2828 मतदेय स्थल व 1404 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 2828 में 1697 बूथों की लाइव वेब कास्टिग की गई। इसमें अधिकांश सीमावर्ती क्षेत्रों के बूथ शामिल थे। वहीं, 95 क्रिटिकल बूथों पर प्रशासन वेबकास्टिग के जरिए पल-पल निगरानी कर रहा था।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!