सपा के बाद बांसडीह से कांग्रेस उम्मीदवार भी घोषित..

स्व. बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक को मैदान में उतारा..
बलिया। बांसडीह विधानसभा- 362 बलिया जनपद की अहम सीटों में से एक है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्व.बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पाठक को उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के पत्ता खोलते ही राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। उधर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस सीट से वर्तमान विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को टिकट दिया है। श्री चौधरी यहां से लगतार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी सपा के झंडा तले चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने टिकट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि कांग्रेस के दिग्गज और क़द्दावर नेता रहे स्व. बच्चा पाठक इस सीट से सात बार विधायक तथा तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे। फिलहाल इस विधानसभा क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी विधायक हैं। यहां से पुनीत पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन वह मतदाताओं की पहली पसंद हैं। ऐसे में यहां से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

जबकि पुनीत पाठक ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी पर जमकर तंज कसा और कहा कि वर्तमान विधायक लंबे समय से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए क्या किया है, यह सभी जानते हैं ? सपा, बसपा और भाजपा से अलग क्षेत्र के लोगों का झुकाव इस बार कांग्रेस की तरफ है।सपा के बाद बांसडीह से कांग्रेस उम्मीदवार भी घोषित..

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!