विधानसभा चुनाव : प्रत्येक विधानसभा में आधी आबादी का परचम लहराया..

मतदान में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
बलिया। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से आगे रहा है। महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान सिकंदरपुर विधानसभा में किया है। यहां 63 प्रतिशत महिलाओं ने मत डाले। जबकि इनकी तुलना में पुरुष 52 फ़ीसदी ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए। इसी तरह रसड़ा और बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 61 फ़ीसदी से अधिक महिलाओं ने मत डाले हैं। जबकि पुरुष मतदाता दस फीसदी कम ही मत डाल पाए हैं।

इसी प्रकार फेफना विधानसभा में 60 प्रतिशत से अधिक महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां भी पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत पांच फीसदी कम रहा हैं। देखा जाए तो सबसे कम महिलाओं ने मतदान बैरिया में किया है। यहां 51 फीसदी ही वोट पड़े हैं। लेकिन पुरुष यहां भी महिलाओं से पीछे रहे।.यहां पुरूष मतदाता 45 फीसदी ही वोटिंग किए।
उधर बलिया नगर की बात करें तो 55 फ़ीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में कुल 58% महिलाओं ने अपने मत डाले। इस विधानसभा चुनाव में खास बात यह रही कि इस बार आधी आबादी का प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में झंडा बुलंद रहा। महिलाओं ने पुरुषों से आगे बढ़कर मतदान किया है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!