कांग्रेस का गढ़ रहा है बांसडीह विधानसभा, यहां सपा और भाजपा की होगी भिड़ंत..?

क्या मुख्य लड़ाई में रहेगी कांग्रेस..?
बलिया। जिले की बांसडीह विधानसभा सीट..यहां हर रोज राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। यहां सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जय और पराजय के बीच राजनीतिक धुरंधर मतदाताओं का मान-मनौव्वल कर रहे हैं। वर्तमान में यह सीट सपा के पास है। यहां से नेता प्रतिपक्ष वर्तमान विधायक हैं। इसी सीट से रामगोविंद चौधरी लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस सीट के बारे में कहा जाता है, यहां राजभर, बिंद, निषाद, कोइरी यानी ओबीसी वोट बैंक सबसे ज्यादा है। फिर भी यह पहले कांग्रेस का गढ रहा है। कॉंग्रेस ने जाति- धर्म की राजनीति कभी नहीं की। अब तक इस सीट से सात बार विधायक रहने का खिताब बच्चा पाठक के नाम है। बताया जाता है जिनकी पहुंच अपने जीत की वजह से नेहरू-गांधी परिवार में मजबूत रही। बांसडीह विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 359515 है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 159968, तो पुरुष मतदाताओं की संख्या 199438 है। इस सीट पर अब तक सबसे ज्यादा बच्चा पाठक ने जीत दर्ज की थी।हालांकि 2017 के विधानसभा में यह सीट सपा के पास है। इस सीट पर रामगोविंद चौधरी ने 51201 वोट पाकर कांग्रेस के उम्मीदवार को शिकस्त दी थी। बांसडीह विधानसभा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। हर बार इस सीट पर कांग्रेस- सपा-बसपा के बीच लड़ाई रही है।
.
बांसडीह विधानसभा का इतिहास..
.
बांसडीह विधानसभा के इतिहास पर एक नजर डालें तो 1969 से लेकर 1996 तक कांग्रेस नेता बच्चा पाठक का दबदबा कायम रहा है।
1969 में बच्चा पाठक 35171 वोट पाकर पहली बार विधानसभा पहुंचे।
1974, 1977, 1980 तक यह सीट कांग्रेस के पास रही।
1985 में सीट पर विजयलक्ष्मी जेएनपी से जीतकर विधानसभा पहुंचीं।
1989 में फिर विजयलक्ष्मी ने जनता दल से इस सीट पर जीत दर्ज की।
1991, 1993 और 1996 में बच्चा पाठक ने सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डाली।
2002 में इस सीट पर रामगोविंद चौधरी एसजीपीआर के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे।
2007 में बीएसपी के शिवशंकर चौहान ने यहां पहली बार खाता खोला और विधानसभा पहुंचे।
2012 में रामगोविंद चौधरी को विधानसभा सीट से जय मिली थी।
2017 में फिर रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

z

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!