बलिया के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा की

फेफना से उपेंद्र तिवारी, सिकंदरपुर से संजय यादव, बिल्थरारोड से छट्ठू राम तथा रसड़ा से बब्बन राजभर..
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव- 2022 की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बलिया जनपद के चार विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इन विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य रूप से फेफना, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और रसड़ा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
फेफना विधानसभा क्षेत्र से योगी सरकार में मंत्री रहे उपेंद्र तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी टिकट दिया है। अब इस विधानसभा क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रहे हैं। क्योंकि एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने भी फेफना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संग्राम यादव का टिकट फाइनल किया है।
आपको बता दें कि सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक संजय यादव को पुनः भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसी प्रकार बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए छोटू राम को विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। छोट्टूराम पूर्व में बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। उधर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बब्बन राजभर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।सभी विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने चहते प्रत्याशियों को बधाई दी।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!