जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला सहित ग्राम प्रधान की हुई पिटाई केस दर्ज*




गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में मंगलवार को आबादी में सार्वजनिक रास्ता को एक पक्ष के लोगों द्वारा अवरोध किया जाने लगा। इसके चलते ऋषिकेश कुशवाहा रास्ता बंद करने वाले लोगों को रोकने लगे। तभी कहासुनी की बात इतना बढ़ गई कि ऋषिकेश कुशवाहा तथा बुजुर्ग महिला कमली देवी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान धनंजय प्रजापति मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया, तो गोलबंद तरीके से प्रधान पर भी हमला करके लात घुसों से पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दोनों पक्षों से लोगों ने बीच बचाव करके शांति व्यवस्था कायम की। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि कमली देवी के तहरीर पर अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अभिषेक सिंह, रोहित सिंह सहित शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर पुलिस की तैनाती की गई है।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!