विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर जोर -राजेश राजभर*

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम ग्रामसभा बघाई और रायपुर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद ग्राम प्रधान द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।इसके बाद बाल विकास पुष्टाहार परियोजना द्वारा पांच महिलाओं की गोद भराई की गई और दस महिलाओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम चलाया गया। विकसित संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो उत्तर प्रदेश राजेश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा, क्योंकि भारत के लोग आत्मनिर्भर हो रहे हैं और जिस देश के लोग आत्मनिर्भर होते हैं उसे देश की तरक्की निश्चित होती है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अध्यात्म, सांस्कृतिक और आर्थिक तीनों रूप से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रदेव कुशवाहा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज सिंह, मंडल महामंत्री पीयूष सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रमोद चौहान, ग्राम प्रधान इंदु देवी, सुनील यादव, झोटना ग्राम प्रधान सोनू सिंह, ऋषि राज, सचिव फैज अहमद, नवीन श्रीवास्तव, अंजनी सोनकर, एडीओ पंचायत राजकमल गौरव आदि लोग उपस्थित रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!