बलिया में मजदूर संगठनों का कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन..

राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा
बलिया। भाजपा सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन एवं भारतीय खेत मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जनपद के विभिन्न मजदूर संगठन सोमवार को अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारे भी लगाए। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की। इस दौरान मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों की मांगों को तत्काल पूरा नहीं किया गया, तो मजदूर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पदाधिकारियों ने मनरेगा में ₹400 प्रतिदिन दाम दो और 200 दिन काम दो, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक उपक्रमों में निजीकरण बंद करो, सभी भूमिहीन एवं आवासहीन लोगों को आवाज के लिए जमीन दो आदि मांगों को प्रमुखता से रखते हुए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!