सांसद व सिनेस्टार हेमा मालिनी के जाने के बाद भगवा की चर्चा..

..

.

.

.

.

.
बलिया। 361-बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह के पक्ष में जनता से वोट मांगने बलिया पहुंची भाजपा सांसद व सिनेस्टार हेमा मालिनी के जाने के बाद भी उनकी चर्चाएं जारी हैं। उनके आने से युवाओं के साथ महिलाओं का झुकाव बीजेपी की तरफ होने की बात कही जा रही है। वह शुक्रवार को नगर के सतीश चंद्र कॉलेज में आयोजित जनसभा में आधी आबादी को खुद से जोड़ते हुए अपने भाषण को महिलाओं पर ही केंद्रित रखा
.

कहा सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। महिलाओं के किचन तक गैस सिलेंडर, महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं की पुलिस में भर्ती, महिलाओं की थानों पर तैनाती और महिलाओं के लिए इज्ज़त घर तक की बात कही।
बागी धरती पर जनसभा के माध्यम से आम आदमी की नब्ज टटोलने के साथ ही युवाओं को आगे आने के लिए न केवल झकझोरा, बल्कि महिलाओं को भगवा से जोड़ने का काम किया।

उन्होंने बलिया की धरती को नमन करते हुए कहा कि यह बलिदानी बली की धरती है। भगवान बामन की पवित्र भूमि है। भृगु मुनि जैसे महर्षि की तपोस्थली है। यह मंगल पांडे जैसे वीर योद्धा की जन्मस्थली है। यहां आकर मैं धन्य हो गई। कहा कि वर्तमान में देश को विश्व में शक्तिशाली बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जान से लगे हैं। प्रदेश से माफिया और गुंडागर्दी को खत्म करने का काम योगी जी ने किया है। जनता से अपील करते हुए कहा कि आप भी बिना किसी बहकावे में आए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर देश को आगे बढ़ाएं। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार कानून का कड़ाई से पालन करा रही है। उत्तर प्रदेश में 2000 नए थानों का निर्माण कराया गया है। यूपी में महिला पुलिस की भर्ती हुई। प्रत्येक थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी हैं। वह निडर होकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैंं। यूपी में माफिया राज व गुंडागर्दी खत्म होने से प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ा है। नए एयरपोर्ट बन रहे हैं।मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।

सिनेस्टार हेमा मालिनी ने कहा कि अब फिल्में केवल मुंबई में ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी बनेगी। योगी सरकार के नेतृत्व में यूपी में भी फिल्म सिटी बनाई जा रही है। इसकी तैयारी चल रही है। प्रदेश में सुशासन एवं विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की पुन: सरकार बनाएं। कहा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश से डर, भय और गुंडागर्दी को खत्म कर दिया है। अब उत्तर प्रदेश में डर भागकर जेल में चला गया है। बीजेपी उम्मीदवार दयाशंकर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बागी धरती ने वर्ष 2012 और 2017 के चुनावों से भी बड़ी जीत 2022 में दिलाने का काम करेगी। यहां दयाशंकर सिंह नहीं, बलिया की जनता चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह लोकनायक जयप्रकाश ना
.

.
रायण की धरती है, जिन्होंने इंदिरा गांधी की आंधी और भ्रष्ट सरकार को चुनौती दी थी। यह स्वाभिमानी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की धरती है, जिन्होंने कभी झुकना पसंद नहीं किया। यहां की जनता आज बीजेपी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही। अंत में शोले के डायलॉग “धन्नो तेरी इज्जत का सवाल है..” से अपनी बात समाप्त की..। कहा हे बलिया के वीरों कमल पर वोट देकर मेरी इज्जत रख लेना।
.


.

.

.

.

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!