निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन





बलिया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण का उद्घाटन बुधवार को पंडित राम देव पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेपुरा बलिया पर हुआ। केंद्र प्राचार्य श्री राम मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत से हमारी संस्कृति का बोध होता है संस्कृत देव वाणी है जिसके ज्ञान से हमे अपना संस्कार, संस्कृति और आचरण का ज्ञान होता है। प्रशिक्षण पौरोहित्य पंडित अंकित कुमार पाण्डेय ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण के बारे मे जानकारी देते हुए प्रशिक्षुओं को योजना के बारे में बताया तथा संस्कृत के बारे मे प्रशिक्षण लेने हेतु जागरूक किया साथ ही बताया कि पौरोहित्य कार्य एक दैविक कार्य है जिसके बारे में जानना हमारा धर्म है।

इसी क्रम में प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने इस आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर केंद्र के शिक्षकगण संजय पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी , नीलम सिंह , रिद्धि कुमारी , प्रज्ञा दुबे , एवम् स्मृति दुबे उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन सुशांत कुमार पांडेय ने किया व अध्यक्षता श्रीराम मिश्र ने किया।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!