तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बनारस में बढ़ रही हैं गंगा..

वाराणसी। देर से लेकिन पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। वाराणसी में केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलावर की 63.08 मीटर पर गंगा बह रही है। गंगा के जलस्तर में तेजी वृद्धि होने से नाविकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।
केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सुबह 10 बजे तक 2 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार,10 बजे से 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बनारस में जिला प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। घाट किनारे के लोगों को अलर्ट करते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया गया है।नाविकों को शाम के समय नाव चलाने के लिए मना किया गया है।नाविकों को क्षमता से आधी सवारी लेकर गंगा में जाने की सलाह दी गयी है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!