गाजीपुर। कर्मचारी शिक्षक समाज की सर्वाधिक ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली कर नए साल में नई लकीर खींचने की अपील है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों की वर्षो पुरानी मांग को पूरा करने पर आभार जताया। उन्होंने अपील किया कि मुख्यमंत्री द्वारा यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर नए साल में पुरानी पेंशन लागू कर देते हैं, तो लाखों कर्मचारियों के करोड़ों परिजन उनके आजीवन ऋणी रहेंगे। परिषद अध्यक्ष अबिका दुबे ने बताया कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कार्मिकों को अपने और परिजनों के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो जाते थे। पहले चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता को लेने काफी समय लगता था। लेकिन व्यापक रूप से भ्र्ष्टाचार के कारण कार्मिकों का शोषण होता था। लेकिन कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों पेंशनर्स को अपनी चिकित्सा में काफी सहूलियत मिलेगी। इसी तर्ज पर पुरानी पेंशन व्यवस्था भी लागू कर दी गई। इससे मुख्यमंत्री की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।