बलिया के विकास के लिए लंबी लकीर खींचना ज़रूरी : दयाशंकर*

*जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कार्य का किया शिलान्यास*
बलिया। नगर से सटे जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण का शिलान्यास परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया।इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह परिवहन विभाग से संचालित दस नई बसों का उद्घाटन भी विधि विधान से पूजन करने के बाद हरी झंडी दिखाकर किया।

सोमवार के दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पहली बार बजट में दो हजार बसों को खरीदने के लिए मुख्यमंत्री ने व्यवस्था की है। परिवहन निगम के बेड़े में 7000 बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए 200 करोड़ बजट में मिला। डिपो आदि का निर्माण के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है। नयी बसें खरीदने के लिए 400 करोड़ मिला है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 93 आरएम और एआरएम की भर्ती जल्द होगी।
परिवहन विभाग में सिपाही की भर्ती की जाएगी।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है परिवहन निगम संकट का साथी है। कोरोना काल में परिवहन निगम ने यह सिद्ध भी किया है। कहा कि एक लाख गांवों में से 88 हजार गांवों में परिवहन की बसें पहुंच रही है। 12 हजार गांवों में भी पहुंचाने का प्रयास परिवहन निगम कर रहा है। प्रयागराज कुंभ से पूर्व 2025 तक सात हजार नयी बसें ला देंगे। प्रदेश के 23 बस अड्डों को हवाई अड्डों की तरह बनाया जाएगा। बलिया का बस अड्डा भी हवाई अड्डा की तरह नयी तकनीक से बनाया जाएगा। झारखंड और बंगाल के लिए भी बस चलाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बलिया के विकास के लिए लम्बी लकीर खींचा गया है। हल्दी से फेफना तक बाईपास फोरलेन बनाया जाएगा, जिसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस- वे से जोड़ा जाएगा। बहेरी पुल भी डबल लेन की होगी। बलिया से सिकन्दरपुर को जाने वाली सड़क जो स्टेट हाईवे था। अब नेशनल हाइवे हो गया है। जेल को 89 एकड़ में बनाया जाएगा। भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जाएगा। सीवर के लिए 400 करोड़ मिला है। 1920 के बाद पहली बार कटहल‌ नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया में आईएफबीटी का निर्माण होगा, ताकि अन्य प्रदेशों को यहां से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अन्य अतिथि के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!