विवाहिता की हत्या या आत्महत्या…?

मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, तीन हिरासत में..
मनियर/बलिया। मनियर कस्बे के बड़ी बाजार वार्ड नंबर नौ में एक विवाहिता ने सोमवार को फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताया जा रहा है। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लिए उसे फंदे पर लटकाया गया है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोट हैं।
उधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के मायके सूचना देने के साथ ही उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। खबर पाकर तत्काल सीओ बांसडीह एवं नायब तहसीलदार बांसडीह की मौजुदगी में शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परिक्षण के लिए जिला मुख्यालय पर भेजा गया। साथ ही मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि श्रवण कुमार गुप्ता मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ के निवासी हैं। वह नगर पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत व नगर पंचायत अध्यक्ष के भतीजे भी हैं।

सोमवार की सुबह जब श्रवण गुप्ता शौच के लिए शौचालय गया था तथा श्रवण के माता-पिता नवका बाबा मंदिर पर दर्शन-पूजा करने के लिए गए थे। इसी बीच मौका पाकर नेहा ने घर में लगे हुक में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर लिया।
बेटी के मौत की खबर मिलने के बाद नेहा के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। कहा कि मनोज गुप्ता निवासी मोहम्मदपुर थाना भीमपुरा अपनी पुत्री नेहा गुप्ता (22) की शादी आठ दिसंबर 2020 को मनियर के वार्ड नंबर नौ के शिवजी गुप्ता के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता के साथ किए थे। मेरी पुत्री से एक लाख रुपये दान- दहेज की मांग अक्सर लड़का पक्ष द्वारा बार-बार की जाती थी। इसे लेकर आए दिन हमारी पुत्री को प्रताड़ित करने के साथ ही मारा-पीटा जाता था। समझौते के लिए मैं कई बार अपने रिश्तेदारों के साथ मनियर गया, लेकिन परिवार के लोगों ने नहीं सुनी।सोमवार की सुबह मेरे यहां फोन गया कि आपकी लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, तो मौके पर मैं पहुंचा। देखा कि मेरी पुत्री के शरीर पर कई चोट के निशान हैं एवं मृत पड़ी हुई है। पिता का आरोप है कि उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है।
मायके पक्ष की उपस्थिति में सीओ बांसडीह राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। पुलिस मृतका के सास, ससुर एवं पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग काफी आक्रोशित हैं। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!