गाज़ीपुर। स्वास्थ्य राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश का देवघर जाते समय दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी राम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।बता दें की अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा अंतर्गत विधायक राजा मनकेश्वर शरण सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। गुरुवार की शाम वह उपासना एक्सप्रेस से देवघर झारखंड जा रहे थे कि जैसे ही लोगों को पता चला लोग उनका स्वागत करने के लिए
दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। ट्रेन प्लेटफार्म पर जैसे ही रुकी क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी राम सिंह ने राजा मनकेश्वर शरण सिंह एवं तिलोई ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह को माल्यार्पण कर एवं माँ कामाख्या को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों द्वारा मां कामाख्या के गगनभेदी जयकारे भी लगाए जा रहे थे।
राम सिंह द्वारा स्वास्थ्य राज्यमंत्री से गहमर पीएचसी पर मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक जरूरतों के बाबत बात कर अवगत कराया गया। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने एक पत्रक देने की बात कह उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह उर्फ गुलटेनी सिंह, अशोक सिंह,मृत्युंजय सिंह,धीरेंद्र सिंह,बिट्टू,सुदामा सिंह,उमेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।