“आप” की मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया शिरकत


.

.

.

.

.
आजमगढ़, मऊ व बलिया के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हुए शामिल..

“आप” के वरिष्ठ नेता अजय राय “मुन्ना” के नेतृत्व में बलिया के कार्यकर्ता आजमगढ़ पहुंचे..

आजमगढ़/बलिया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शिरकत किया। इस दौरान बलिया, मऊ और आजमगढ़ के आप कार्यकर्ता सम्मेलन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिए।
आजमगढ़ मंडल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में खास बात यह रही कि बलिया जनपद से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व बलिया नगर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय राय “मुन्ना” के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिए। सम्मेलन में अजय राय “मुन्ना” ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब परिवर्तन की राह पर चल चुकी है। देश में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर न केवल आप मजबूती से लड़ेगी, बल्कि उन पर जीत भी हासिल करेंगी। इसके लिए अभी से आम जनता के साथ ही कार्यकर्ता एकजुट हो सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा को उखाड़ फेंकने का मन बना लिए हैं। आम जनता के सहयोग से “आप” सत्ता परिवर्तन करके रहेगी।
.

.
मंडल पर कार्यकर्ता सम्मेलन में बलिया से पहुंचने वाले लोगों में मुख्य रूप से अनूप पांडेय, निकाय चुनाव समिति के सदस्य अशोक गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, प्रदेश सचिव श्रीमती उषा राय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप, 360 फेफना विधानसभा प्रभारी विक्रामा अंबेडकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सोना लाल वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी शशि भूषण गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष निभा पांडे, कार्यकर्ता मनीष सिंह, बलिया जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत, राज कुमार मौर्या, विवेक, तेज नारायण, छोटे लाल, राम दरस यादव, विपिन तिवारी, सतेंद्र, कंचन पटेल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
.

.
.
.

.

.

.

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!