मनियर में स्कूल चलो रैली निकाली, लोगों को किया गया जागरूक




बलिया। शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय सरवार ककरघट्टी पर गुरुवार को “स्कूल चलो रैली” निकाली गई। रैली को प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार सिंह ने रवाना किया। रैली स्कूल से चलकर हर पुरवा सरवार, गंगापुर, विक्रमपुर दक्षिण, नावट नंबर तीन आदि गावों का भ्रमण करते हुए पुन: स्कूल पर आकर समाप्त हो गई। बच्चों ने शिक्षा संबंधी अनेक नारे लगाए। बच्चों ने नारा लगाया कि कोई न छूटे अबकी बार- शिक्षा है सबका अधिकार।
घर -घर दीप जलाएंगे बच्चों को स्कूल में नाम लिखाए। एक भी बच्चा छुट्टा संकल्प हमारा टूटा।भले ही आधी रोटी खाएंगें, स्कूल पढ़ने जरूर जाएंगें। पढ़ी -लिखी नारी -हर घर -घर की उजियारी आदि नारे लगाए गए। अध्यापकों ने बताया कि यह अभियान पूरे महीने भर का कार्यक्रम निर्धारित है। बच्चों को शिक्षा के प्रति एवं संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार सिहं, सहायक अध्यापक अतुल कुमार, चमन लाल, शिक्षामित्र जयप्रकाश राजभर, संजु देवी, सुनिता तिवारी, आशा मंजु देवी, रंभावती देवी सहित आदि लोग मौजूद रहे।




Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!