दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ थाने की पुलिस ने नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को रविवार की दोपहर अखार ढाला से गिरफ्तार किया गया। वहीं अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त को संं​बंधित धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
पुलिस की मानें तो थाने के उपनिरीक्षक विश्वदीप सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि थाने में दर्ज नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी के साथ अखार ढाला के पास खड़ा है, जो कहीं भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही आनन- फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त कुनाल सिंह पुत्र संगम सिंह निवासी विशेनीडेरा थाना दुबहड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अभियुक्त के कब्जे से गायब लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके मेडिकल मुआयना के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं अभियुक्त को संं​बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!