बलात्कार का आरोपी पुलिस के फंदे में..

बलिया। लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को रेवती पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपी के विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस को सफलता मिली है। अपराध संख्या 47/22 की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी विक्रमा प्रसाद पुत्र स्व. सुखदेश प्रसाद निवासी अधिसिझुआ को रेवती पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को मूनछपरा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
बीते 31 जनवरी को एक लड़की घर से अकेली धान का पुआल लेकर घर आ रही थी। तभी उसे अकेली पाकर आरोपी विक्रमा प्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया था। पीड़िता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!