बर्थ-डे पार्टी में चली गोली, युवक जख्मी

अपने दोस्त के साथ ससुराल में आया था युवक
बलिया। नगरा थाने के चचयां गांव में गुरुवार की देर रात बर्थ-डे पार्टी में गोली चलने से रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मूडासन निवासी सोनू सिंह (38) पुत्र चंद्रमा सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वारदात के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए तत्काल मऊ ले गए। बताया जाता है कि आरोपी दारू अधिक पीने के कारण बेहोश पड़ा था। उसे नगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। इस प्रकरण में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। ग्रामीणों की मानें तो नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी जय नारायण सिंह के घर बर्थ-डे पार्टी था। जिसमें उनका दामाद रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुडासन गांव निवासी सोनू सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह अपने दोस्त के साथ ससुराल में आया हुआ था। वहां खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर दोनों दोस्त आपस में भिड़ गए। इसी बीच दोस्त ने सोनू सिंह के ऊपर गोली चला दी, जो जांघ में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। परिजन उसे तत्काल घायलावस्था में मऊ ले गए। जबकि अभियुक्त को बेहोशी की हालत में नगरा पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!