*उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पर अभद्र टिप्पणी की तीव्र भर्त्सना*





गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के जमलापुर में बूथ नं0 238 की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की टिफिन बैठक बूथ अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ऊपर की गई टिप्पणी पर सांसद अफजाल अंसारी की घोर निन्दा की गई। इस प्रकार का आरोप लगाने वाले अफजाल अंसारी को तो न्यायालय से गैंगस्टर के मामले में सजा सुनाई गई है तो फिर वह केशव प्रसाद मौर्या पर अनर्गल आरोप लगाकार क्या दिखाना चाहते हैं ? अफजाल अंसारी के बयान की भाजपा घोर निन्दा करती है एवं आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। बैठक में बूथ समिति के सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ चुनाव प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गयी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंडल प्रभारी रामनरेश कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने चुनाव में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से समझाया गया। बताया गया कि पार्टी का लक्ष्य ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ मानकर कार्य करते हुए भाजपा के अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करना है। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमन्त त्रिपाठी, संजय कुशवाहा, महाबल शर्मा, मंगल यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, मोहित जायसवाल आदि उपस्थित थे।





Please share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!